
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ ग्रहण सुबह 04 बजकर 08 मिनट तक प्रभावी रहेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक है। जिसके चलते यह भारत में नजर नहीं आने वाला है। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ सूर्य ग्रहण रविवार सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव लोग इस सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे।
Source Link- https://www.jagran.com/news/national-surya-grahan-2022-timings-in-india-live-solar-eclipse-today-news-updates-lb-22672373.html?itm_source=website&itm_medium=homepage&itm_campaign=p1_component